अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. मुगलसराय थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 12 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान शुभम उर्फ काजू (12), पुत्र सुनील खेरवार, निवासी भोजपुर के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस चौकी औऱ डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.
इसे भी पढ़ें- न कानून का डर, न कानून के रखवालों का! बारात में 2 युवकों पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देते हुए की जातिसूचक टिप्पणी
परिजनों के अनुसार, शुभम पिछले लगभग एक वर्ष से अपनी मौसी के घर भोजपुर गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था. बताया गया कि दोपहर करीब 2:30 बजे फोन के जरिए परिवार को घटना की सूचना मिली. सूचना मिलने पर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी. परिजनों का कहना है कि किशोर कुछ समय से बीमार भी चल रहा था.
इसे भी पढ़ें- UP में सेफ नहीं बेटियां! बंदूक की नोंक पर 14 साल की किशोरी का अपहरण, बारी-बारी से 3 दरिदों ने नोचा जिस्म, फिर…
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
मुगलसराय पुलिस ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


