कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश में अब बारात, शादी, धार्मिक टूर महंगा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि परिवहन विभाग ने बारात समेत शादी ब्याह, धार्मिक आयोजनों, टूर और अन्य विशेष अवसरों पर चलने वाली बसों के परमिट शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब इन बसों का परमिट शुल्क 12 रुपए प्रतिदिन प्रति सीट से बढ़ाकर 18 रुपए प्रतिदिन प्रति सीट कर दिया गया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
दरअसल, परिवहन विभाग के अनुसार बसों के संचालन को नियंत्रित करने और राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन विनोद भार्गव का कहना है कि बारात समेत अन्य के परमिट में वृद्धि के साथ ही टेंपरेरी यानी अस्थायी परमिट की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। अब अस्थायी परमिट पर 100 किमी तक 200 रुपए प्रति सीट का शुल्क रहेगा। इसके बाद हर 10 किमी पर 12 रुपए प्रति सीट चुकाने होंगे। पहले यह दर 10 रुपए प्रति 10 किमी प्रति सीट थी। उनका कहना है कि लंबे रूट पर अस्थायी परमिट पर चलने वाली बसों पर निगरानी के लिए यह कदम जरूरी था।
ये भी पढ़ें: टेंट हाउस-DJ, हलवाई-पंडित हो जाएं खबरदार! दतिया में बारात का पीछा कर बालिका का रेस्क्यू; जानें पूरा मामला
मध्यप्रदेश राजपत्र में नए कर बदलावों को स्पष्ट किया गया है। राजपत्र में ट्रकों के टैक्स का भी नया नियम बनाया गया है। पहले ट्रक की चेसिस और बॉडी पर अलग-अलग टैक्स लगता था। अब रेडी ट्रक खरीदने पर मूल कीमत का 5% टैक्स लगेगा। केवल चेसिस लेने पर 6% टैक्स देना होगा। बॉडी पर अलग टैक्स नहीं लगेगा। आपको बता दें कि इस नए कर व्यवस्था से आगे चलकर माल परिवहन की लागत में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही किराए मालभाड़े पर भी आने वाले दिनों में असर देखने मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: पत्नी का आशिक ही निकला हत्यारा: प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


