पटना। दानापुर स्थित AIIMS गोलंबर के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं की छात्रा पिंकी कुमारी (17 वर्ष) की कोचिंग संस्थान की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है।
CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध युवक
कोचिंग में लगे CCTV फुटेज ने मामले को उलझा दिया है। वीडियो में पिंकी हड़बड़ी में सीढ़ियों से ऊपर जाती दिख रही है, जिसके पीछे दो लड़के भी जाते नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद पिंकी ऊपर से नीचे गिरती है। फुटेज में दोनों लड़के वापस भागते हुए दिखते हैं और बीच में रुककर लड़की की लाश को देखते भी हैं।
परिजनों का आरोप
मृतका के पिता और भाई का कहना है कि यह नेचुरल डेथ नहीं बल्कि मर्डर है। परिजनों के अनुसार, पिंकी सुबह 8 बजे कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन 9 बजे उसकी मौत की खबर मिली। भाई प्रियांशु ने सवाल उठाया कि जब उसकी कोचिंग दूसरी तरफ थी, तो वह इस बिल्डिंग की छत पर कैसे पहुंची? शरीर पर चोट के निशान और घटनास्थल पर खून न होना मामले को संदिग्ध बनाता है।
पुलिसिया कार्रवाई और जांच
फुलवारीशरीफ SDPO सुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए 3 लोगों को हिरासत में लिया है। CCTV में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस कोचिंग संचालक और छात्रा के साथियों से भी जानकारी जुटा रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह आत्महत्या है या हत्या।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


