कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुए एक दर्दनाक स्कूल शूटिंग मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. Canada School Shooting British Columbia की इस घटना में कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है. 24 अन्य लोग घायल हुए हैं. यह हमला मंगलवार (10 फरवरी 2026) को टंबलर रिज नाम के छोटे से कस्बे में हुआ. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हमलावर की पहचान 18 वर्षीय जेसी वैन रूटसेलार के रूप में की है. सबसे पहले अपने घर में अपनी 39 वर्षीय मां और 11 साल के सौतेले भाई की हत्या की. पुलिस अधिकारी ड्वेन मैकडोनाल्ड ने बताया कि हमलावर एक ट्रांसजेंडर महिला थी, जो जन्म से पुरुष थी. वह 4 साल पहले उसी हाई स्कूल से पढ़ाई छोड़ चुकी थी, जहां हमला हुआ.

कनाडा में 18 वर्षीय ट्रांस महिला की ओर से की गई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हुई. जानें घटना की पूरी जानकारी, पुलिस बयान और प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया.

पुलिस के अनुसार, हमलावर ने सबसे पहले अपने घर में अपनी 39 वर्षीय मां और 11 साल के सौतेले भाई की हत्या की. इसके बाद वह पास के हाई स्कूल पहुंची और वहां गोलीबारी की. स्कूल के अंदर 6 लोग मृत पाए गए . इनमें एक 39 वर्षीय महिला शिक्षक और पांच छात्र शामिल थे. तीन 12 साल की लड़कियां और दो लड़के (12 और 13 साल के) मारे गए. एक छात्र सीढ़ियों के पास मिला, जबकि बाकी लाइब्रेरी में मिले. पुलिस ने बताया कि स्कूल में मारे गए लोगों से हमलावर का कोई पारिवारिक संबंध नहीं था. हमलावर ने बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से एक लंबी बंदूक और एक बदली हुई पिस्तौल बरामद की गई.

कनाडा में सख्त गन कंट्रोल कानून हैं और स्कूल शूटिंग की घटनाएं बहुत कम होती हैं. 2020 में नोवा स्कोटिया में 13 लोगों की हत्या के बाद सरकार ने कई नए हथियारों पर प्रतिबंध लगाया था.

पुलिस के अनुसार, हमलावर पहले हथियार रखने का लाइसेंस रखती थी, लेकिन वह खत्म हो चुका था. उसके घर से पहले भी हथियार जब्त किए गए थे, लेकिन बाद में वापस कर दिए गए. पुलिस ने यह भी बताया कि उसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं थीं. कई बार पुलिस को उसके घर जाना पड़ा था. प्रांतीय मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत उसे जांच के लिए हिरासत में भी लिया गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m