कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

बिहार विधानसभा सत्र का 9वां दिन आज, सदन में हंगामे के आसार, (समय-सुबह 11 बजे)

बिहार विधान सभा में आज शुक्रवार (13 फरवरी) को बजट सत्र के 9वें दिन की कार्यवाही होनी है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा के दौरान राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और किसानों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होना है। हालांकि विपक्ष के सदस्य महिलाओं के खिलाफ अपराध, एनकाउंटर और कानून व्यवस्था के खिलाफ लगातार सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। ऐसे में आज का सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है।

12 बजे शुरू होगी विधान परिषद की कार्यवाही, समाज कल्याण विभाग और पथ निर्माण के बजट पर चर्चा

बिहार विधान परिषद में आज समाज कल्याण विभाग के बजट पर चर्चा होनी है। परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जिसमें समाज कल्याण और पथ निर्माण से जुड़े बजटीय प्रावधानों पर सदस्यों की राय सामने आएगी। चर्चा के दौरान बाल संरक्षण, महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर सरकार अपनी बात रख सकती है। दूसरी तरफ विधान परिषद में विपक्ष के सदस्य लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

‘टैलेंट हंट प्रोग्राम’ को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम रहेंगे मौजूद, (समय- दोपहर 1 बजे)

कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे एक अहम बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। यह बैठक ‘टैलेंट हंट प्रोग्राम’ के तहत विभिन्न पदों पर पार्टी पदाधिकारियों को लेकर होने वाली चयन प्रक्रिया के बारे में होगी। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता, पैनलिस्ट, रिसर्च कोआर्डिनेटर व पब्लिसिटी कोआर्डिनेटर के लिए बेहतर प्रतिभाओं को तलाशने के लिए ‘टैलेंट हंट प्रोग्राम’ आयोजित कर रही है, जिसके जरिए पांच चरणों में इन प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।

TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, कम वैकेंसी को लेकर जताएंगे विरोध, (समय दोपहर-2 बजे)

TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) को लेकर बीपीएससी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगी। आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने खुद पुष्टि की है। इस भर्ती में कुल 44 हजार से 46 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। हालांकि प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि विभाग ने कम वैकेंसी निकाला है, जिसे लेकर आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भारी संख्या में अभ्यर्थी राजधानी पटना की सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे।

ये भी पढ़ें- PM की मां को अपशब्द कहने वाले युवक को हाईकोर्ट से मिली जमानत, देशद्रोह सहित 3 मामले थे दर्ज