Rajasthan News: जोधपुर में सीबीआई ने सीजीएसटी अधिकारी अंकित असवाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि जनवरी 2020 से जनवरी 2024 तक उनकी और उनके परिवार की कानूनी आय लगभग 1.32 करोड़ रुपये थी, जबकि इसी दौरान असवाल ने 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित और खर्च की। यानी उनकी संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 61.80 लाख रुपये ज्यादा थी।

सीबीआई के अनुसार अंकित असवाल और उनके भाई संजय ने जयपुर में 1.40 करोड़ रुपये का प्लॉट खरीदा, इसके अलावा 2022 में दो और भूखंड लिए। जांच में उनके बैंक बैलेंस, एफडीआर, शेयर और घर का सामान भी सामने आया।

अंकित असवाल पहले भी 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में 2024 में गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले में आईआरएस अधिकारी संदीप पायल का नाम भी आया था।

असवाल की सेवा 2012 में सूरत कमिश्नरेट से शुरू हुई और बाद में उन्होंने डीजीजीआई जयपुर, सीजीएसटी दिल्ली और एसईजेड जयपुर में तैनाती की। सीबीआई का कहना है कि संपत्ति का संतोषजनक हिसाब नहीं दिया गया। अब मामला जोधपुर की विशेष अदालत में चलेगा।

पढ़ें ये खबरें