अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ईरान को धमकी दी है और कहा है कि अगर जल्द समझौता नहीं किया तो यह ईरान के लिए बहुत ही दर्दनाक साबित होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर वॉशिंगटन के साथ परमाणु समझौता नहीं हुआ तो ईरान को बहुत बुरा नतीजा झेलना पड़ सकता है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बातचीत की आखिरी तारीख पास आती जा रही है. ट्रंप ने यह बात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के एक दिन बाद कही. नेतन्याहू हाल ही में व्हाइट हाउस आए थे. ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले एक महीने में बातचीत में कुछ आगे बात बनेगी लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो इसके गंभीर नतीजे होंगे.
ईरान के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को फिर से धमकी दी है और कहा, “हमें समझौता करना ही होगा। अन्यथा, स्थिति बहुत गंभीर हो जाएगी। मैं ऐसा नहीं चाहता.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर परमाणु समझौता नहीं हुआ तो उसे भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें समझौता करना ही होगा. नहीं तो बात बहुत बिगड़ जाएगी. मैं ऐसा नहीं चाहता लेकिन डील करनी जरूरी है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो उसे बहुत नुकसान होगा. अगर डील नहीं हुई तो फिर मामला बिल्कुल बदल जाएगा.’
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले एक महीने में कोई नतीजा निकल आएगा लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो दबाव और बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘देखते हैं कि हम डील कर पाते हैं या नहीं. अगर नहीं कर पाए तो हमें अगले कदम पर जाना पड़ेगा. वह कदम उनके लिए बहुत सख्त होगा.”
ट्रंप ने पिछले साल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमलों का भी जिक्र किया. ये हमले उस समय हुए थे,जब इजरायल और ईरान के बीच करीब 12 दिन तक तनाव और टकराव चला था. ट्रंप ने कहा कि ईरान को उसी समय समझौता कर लेना चाहिए था. खबर एजेंसी एएफपी के मुताबिक, ट्रंप मध्य पूर्व में एक और अमेरिकी युद्धपोत भेजने पर भी सोच रहे हैं. इसे बातचीत के साथ-साथ अपनी सैन्य ताकत दिखाने के तौर पर देखा जा रहा है.
जहां ट्रंप बातचीत को लेकर भरोसे में दिखे, वहीं नेतन्याहू थोड़ा संभलकर बोलते नजर आए. नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें लगता है, जो हालात बन रहे हैं और ईरान को अब यह समझ आ गया होगा कि पिछली बार डील न करके उसने गलती की थी, शायद इससे एक अच्छी डील की गुंजाइश बन सके.
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले हफ्ते फिर से बातचीत शुरू हुई है. यह बातचीत ओमान में हुई. इससे पहले इलाके में तनाव और अमेरिकी हमलों की वजह से बातचीत रुक गई थी. ईरान ने साफ कहा है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम से आगे किसी और मुद्दे पर बातचीत नहीं करेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


