सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले में अवैध तरीके से संचालित हो रहे लॉटरी के खेल के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई ताजा कार्रवाई में नगर थाना क्षेत्र के बलुआ इलाके में बड़े पैमाने पर नकली लॉटरी कारोबार का खुलासा हुआ है।
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली लॉटरी टिकट, नकद राशि और नेपाली शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि बलुआ क्षेत्र में अवैध रूप से लॉटरी का संचालन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में साइबर डीएसपी अभिनव परासर और नगर थाना की पुलिस शामिल थी।
पुलिस टीम ने कृष्णा साह के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 11 हजार नकली लॉटरी टिकट बरामद किए गए। इसके अलावा 4 लाख 10 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह राशि अवैध लॉटरी कारोबार से अर्जित की गई थी। वही कृष्णा साह को गिरफ्तार किया, कार्रवाई के क्रम में एक गुमटी के पास झोला में छुपाकर रखी गई नेपाली शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई डीएम और एसपी के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे सूखा नशा हो, सेक्स रैकेट हो या अवैध लॉटरी का कारोबार—किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध धंधे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें- पटना में दिनदहाड़े बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, CCTV वीडियो आया सामने, राजद ने सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


