पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण के चलते एक 25 साल की महिला नर्स की मौत हो गई है. यह राज्य में हाल के समय में निपाह वायरस से संबंधित पहली मौत बताई जा रही है. पिछले महीने जवनरी में सामने आए दो निपाह संक्रमण के केस में से एक इसी नर्स से जुड़ा था. पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित एक महिला नर्स की बारासात जिले में नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नर्स वायरस से संक्रमित होने के बाद लंबे समय तक कोमा में रही. इलाज के दौरान उसे फेफड़ों का संक्रमण और अस्पताल से भी संक्रमण हो गया और अंत में दिल की धड़कन रुकने से उसकी मौत हो गई.

बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण के कारण 25 साल की महिला नर्स की मौत हो गई है, जो राज्य में हाल की पहली मौत है. जनवरी 2026 को सामने आए दो निपाह केसों में से यह महिला नर्स एक संक्रमित थीं. दोनों नर्सिंग स्टाफ बारासात के निजी अस्पताल में भर्ती थे; पुरुष नर्स ठीक हो गया, जबकि महिला नर्स की हालत गंभीर रही और अब मौत हो गई.

दोनों संक्रमित नर्सिंग स्टाफ नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे. इनमें एक पुरुष नर्स और एक महिला नर्स शामिल थीं. पुरुष नर्स ने इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर जनवरी में अस्पताल से छुट्टी ले ली. लेकिन महिला नर्स की स्थिति गंभीर बनी रही. उन्हें कई दिनों तक इंटेंसिव मेडिकल केयर (ICU) में रखा गया और बाद में उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सीसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी करती रही.

हालांकि महिला नर्स की निपाह रिपोर्ट बाद में निगेटिव आई, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया. उनकी स्थिति इतनी कॉम्पलेक्स हो गई कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और दोपहर करीब चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नर्स नए साल की छुट्टियों के लिए 31 दिसंबर, 2025 को अपने घर गई थी. इस दौरान जनवरी की शुरुआत में वह पहली बार बीमार पड़ी थी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, स्थिति में सुधार न होने पर उसे बारासात के नारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था.

हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, महिला की मौत की पीछे की वजह एकमात्र निपाह वायरस नहीं है. लेकिन, निपाह की वजह से ही उसकी कॉम्प्लीकेशंस हुईं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दिसंबर, 2025 से लेकर अब तक निपाह वायरस से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इन दो मामलों में एक पुरुष नर्स भी शामिल था, जो इस संक्रमण से उबर चुका है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m