कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। इस दौरान महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सदन के अंदर और बाहर विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में फेल है। इस बीच राजद विधायक सुरेंद्र राम ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सीएम नीतीश ब्रेनलेस हो चुके हैं- राजद विधायक
विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत में राजद विधायक सुरेंद्र राम ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्थिति ठीक नहीं है। वह ब्रेनलेस हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि, जो गृह मंत्री हैं, उपमुख्यमंत्री हैं, मुख्यमंत्री हैं, ये लोग बिहार चलाने लायक नहीं हैं। इन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
राजद विधायक ने आगे कहा कि, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना कर देखें, कैसे बिहार में लॉ एंड आर्डर चलता है? वहीं, NEET छात्रा मामले से जुड़े अपराधियों के नाम बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, समय आने दीजिए, जो कोई भी होगा उसका खुलासा होगा।
माधव आनंद ने उठाया तेजस्वी के सदन से गायब होने का मुद्दा
वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने सदन से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गायब होने का मुद्दा उठाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, सदन से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ही गायब हैं। विपक्ष क्या मुद्दा उठाएगा? उसका पता ही नहीं है। नेता गायब हैं, तो ये सदन में क्या सवाल पूछेंगे?
उन्होंने आगे कहा कि, इनके (विपक्ष) पास कोई मुद्दा नहीं है, तो ऐसे ही बाहर हंगामा करते हैं। इन्हें पता होना चाहिए कि हमारे मुख्यमंत्री जी सदन शुरू होने से पांच मिनट पहले ही पहुंच जाते हैं और विपक्ष के नेता गायब रहते हैं, जहां तक अपराध का मामला है सरकार की नजर में है। प्रशासन कार्रवाई कर रही हैं और दोषियों को कहीं भी बख्शा नहीं जाएगा। ये बात साफ है।
ये भी पढ़ें- ‘शहर में नहीं लगेगा जंगल के जानवर का मन’, लालू-राबड़ी के शासनकाल का जिक्र करते हुए जदयू विधायक का RJD पर बड़ा हमला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


