अमृतसर। मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा अम्ब साਹਿਬ की जमीन बेचने के विवाद में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कड़ा रुख अपनाया है। SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजेंद्र सिंह धामी ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सचिव प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है। प्रताप सिंह की जगह अब गुरिंदर सिंह मथरेवाल को नया सचिव नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, सचिव प्रताप सिंह पर आरोप है कि उन्होंने गुरुद्वारा अम्ब साहिब की जमीन बेचने से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पंथक हलकों में भारी रोष देखा जा रहा था। अनुशासन और पारदर्शिता का हवाला देते हुए एडवोकेट धामी ने प्रताप सिंह से गुरुद्वारा सेक्शन 85 का प्रभार वापस ले लिया है।

प्रशासनिक फेरबदल की मुख्य बातें
अध्यक्ष धामी ने केवल सचिव ही नहीं, बल्कि कई अन्य विभागों में भी बड़े बदलाव किए हैं ताकि प्रबंधन को सुचारू बनाया जा सके इन्हें अब स्वतंत्र रूप से गुरुद्वारा सेक्शन 85 का प्रभार सौंपकर नया सचिव बनाया गया है। SGPC के उप-सचिव जसविंदर सिंह जस्सी को अब धर्म प्रचार कमेटी में तैनात किया गया है।
- रोहतास में कुव्यवस्था की मार झेल रहा 15 वर्षीय दिव्यांग, 10 वर्ष बाद भी योजनाओं के लाभ से वंचित
- टुकड़े-टुकड़े गैंग का सरगना.. राहुल सत्ता के लिए भारत विभाजन की तैयारी कर रहे हैं ; निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा
- किसानों पर आधी रात को लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंकः नेता प्रतिपक्ष उमंग ने X पर लिखा- घटना की निष्पक्ष जांच हो और प्रभावितों को सम्मानजनक मुआवजा मिले
- MP का दूसरा महाकालेश्वर मंदिर: राजा विक्रमादित्य ने बहन की ससुराल में बसा दी महाकाल की नगरी, कुंड के पानी का नहीं ढूंढ पाएंगे स्रोत
- Rajasthan Politics: विधानसभा में अभद्र इशारा करने वाले विधायक पर गिरेगी गाज? स्पीकर वासुदेव देवनानी ने दिए जांच के आदेश!


