Purnia Civil Court: बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोर्टों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। बीते दिन पटना सिविल कोर्ट को लगातार 3 दिन बम के जरिए उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, अब पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद परिसर में हंडकंप मच गया और काम-काज को ठप करना पड़ा।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को खाली कराया गया और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की तैनाती कर जांच शुरू कर दी गई।मौके पर बम निरोधक दस्ता टीम को भी बुलाया गया, जो कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रही है। परिसर में आने-जाने वाले सभी रास्तों को सील करते हुए सुरक्षा घेरे को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही एहतियातन कोर्ट परिसर के बगल में स्थित स्कूल को भी बंद कराया गया है।
डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि, लगातार जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली जा रही है। वहीं, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि कोर्ट को लगातार मिल रही धमकियों की जांच राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से कराई जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- पटना में एक और छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


