दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक पुलिसकर्मी को सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में 10 साल के लिए जेल भेजा है। वहीं शादी का झांसा देने पर पांच साल की सजा और 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

नर्मदापुरम में प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश ने दुष्कर्म के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिसकर्मी सौरभ तोमर को 10 की सजा दी है। पुलिसकर्मी सौरभ ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप किया था। इस पर कोर्ट ने पांच साल की सजा और 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आपको बता दें कि यह पूरा मामला साल 2025 का था। आरोपी सौरभ तोमर पूर्व में पचमढ़ी थाने में पदस्थ था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m