कपूरथला। कपूरथला की रहने वाली 52 वर्षीय सरबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने बेबाक बयान से सुर्खियां बटोर रही हैं। भारत से सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गईं सरबजीत अब अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन (Nasir Hussain) के घर पहुंच गई हैं। उसे लाहौर के महिला आश्रय गृह (दारुल अमन) से रिहा कर दिया गया है, लेकिन इन सबके बीच उन्होंने अपनी इच्छा को सार्वजनिक कर दिया है। वह मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपने पति के साथ आगे का जीवन पाकिस्तान में बिताना चाहती हैं।
नूर ने साफ कहा है कि वह भारत नहीं आना चाहती है। वही इस विषय में उनके वकील अहमद हसन पाशा के अनुसार संबंधित अधिकारियों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है, लेकिन वह पाक में ही जीवन बिताना चाहती है।
8 साल पुराना है मेरा प्यार
आपको बता दें कि हाल ही में नूर फातिमा ने बड़ा खुलास किया है कि वह अपने शौहर को अभी नहीं बल्कि 8 साल पहले से जानती है। वह उनके साथ निकाह कर आगे का जीवन अच्छे से बिताना चाहती थी। यही कारण है कि उन्होंने जत्था के साथ पाकिस्तान आने का निर्णय लिया। नूर ने कहा कि वह दांत नहीं होते तो भी पाकिस्तान आती और अपने प्यार का साथ देती। इतना ही नहीं नूर ने कहा कि वह इस्लाम धर्म अपनाने के बाद बहुत सुकून महसूस कर रही है और उसे इस बात की खुशी है।
- बिजली दरों पर फैसला से पहले जनता की राय जानेगा विद्युत नियामक आयोग, 17-18 फरवरी को होगी क्षेत्रीय जनसुनवाई
- शनि प्रदोष पर दुर्लभ संयोग, कल साढ़े साती और ढैय्या की पीड़ा से बचने के उपाय करें…
- बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत से बंगाल-असम चुनाव पर क्या असर होगा? जाने पूरी बात
- दस्यु सरगना जयनारायण यादव को आर्म्स एक्ट में सजा, तीन साल की कैद और अर्थदंड का आदेश
- गांजा का अवैध परिवहन करने वाला गिरफ्तार, मोटरसाइकिल में महाराष्ट्र से गांव ले जा रहा था मादक पदार्थ…


