जालंधर। जालंधर की सूफी सिंगर ज्योति नूरां के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में नई जानकारी सामने आई है। अब सिंगर के पति उस्मान उर्फ अभि ने बताया है कि उनसे 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। यह जानकारी उन्होंने ने मीडिया के समाने दी है। पहले एडीसीपी आकर्षि ने दावा किया था कि घर के बाहर फायरिंग नहीं हुई है।
उस्मान के मुताबिक, उन्हें किसी संपत नेहरा के नाम से लगातार धमकी भरे कॉल और व्हाट्सएप कॉल आ रहे हैं। वह अब काफी परेशान हो गए है। फोन करने वाला पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। उनका शक है कि दो दिन पहले हुई फायरिंग भी इसी धमकी के चलते करवाई गई है, जिससे डर कर वह शायद पैसे दे दे ।
पहले भी की थी शिकायत
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से संदिग्ध लोग रात के समय घर के बाहर घूमते देखे गए हैं। इस बारे में पुलिस को पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक किसी को ट्रेस नहीं किया जा सका। फायरिंग के बाद भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। वह इन धमकियों से काफी परेशान हो चुके है और अब जान का खतरा भी लगने लगा है।

उस्मान ने कहा कि कॉल करने वाले का नंबर पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस ने दो दिन पहले फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उसे किसने भेजा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिरौती की धमकी व फायरिंग के एंगल से केस को जोड़कर देखा जा रहा है।
- सहरसा में यूजीसी रेगुलेशन-2026 को लागू करने की मांग, छात्रों ने निकाला विशाल मार्च
- किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शनः NHAI दफ्तर के बाहर कृषि जमीन अधिग्रहण का किया विरोध, जानिए क्या है इनकी मांग
- छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक : मुख्यमंत्री साय बोले- वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन
- ‘गुलामी की निशानियों का अंत’, PM मोदी ने किया सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन, बोले- ‘आज हम देश का नया इतिहास बनते देख रहे..’
- तारिक रहमान से दोस्ती करेंगे शेख हसीना के बेटे? बांग्लादेश में वापसी का निकाला रास्ता, कर दिया बड़ा ऐलान


