सुल्तानपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अनियंत्रित कार एक ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि कार सवार 2 अन्य लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहरा मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कार अज्ञात ट्रक से टकराई

यह पूरा मामला जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार सुबह फोरलेन पर मदनपुर के पास एक अनियंत्रित कार आगे चल रही अज्ञात ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में कार सवार बेबी मसीह (45) और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: उन्नाव में रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति और बच्चों के सामने महिला की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हुई है। भोर में चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाशी के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है।