दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। बाघ पैंगोलिन का शिकार कर उनके अंगों के इंटरनेशनल मार्केट में तस्करी मामले में 3 शिकारियों को 4 साल की सजा सुनाई गई। न्यायालय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने तीनों तस्कर आदिन सिंह उर्फ कल्ला, पुजारी सिंह एवं रिंडिक टेरोन्पी को वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम की धारा में आरोपियों को 4-4 वर्ष की जेल एवं 25- 25 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया।
नर्मदापुरम में पुलिसकर्मी को 10 साल की जेल: कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में सुनाई सजा, जुर्माना भी लगाया
18 अगस्त 2023 को स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने पकड़ा था
एक आरोपियों में मोस्ट वांटेड इंटरनेशनल तस्कर को आदिन बावरिया निवासी हरियाणा और साथी पुजारी सिंह बावरिया निवासी होशियारपुर और असम की महिला रिडिक टेरोपी शामिल है। पुजारी सिंह और महिला रिडिप को 2025 में गिरफ्तार किया गया था। जबकि इंटरनेशनल तस्कर कल्ला बावरिया को 18 अगस्त 2023 को सागर रोड पर ग्यारसपुर बायपास तिराहा विदिशा से स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के तत्कालीन एसडीओ अधिकारी डीएस चौहान के नेतृत्व में टीम ने पकड़ा था।
किसानों पर आधी रात को लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंकः नेता प्रतिपक्ष उमंग ने X पर लिखा- घटना की जांच हो
बाघ, पैंगोलिन के शिकार और अंगों की तस्करी
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अरूण कुमार पठारिया विशेष लोक अभियोजक ने की। पंजाब के ग्यारसपुर के रहने वाले इंटरनेशनल शिकारी आदिन के खिलाफ बाघ, पैंगोलिन के शिकार और अंगों की तस्करी के नेपाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र के मेलघाट, मप्र में अपराध दर्ज है। नेपाल में साल 2012 में कल्ला के खिलाफ बाघ के शिकार व उसके अवयवों की तस्करी का प्रकरण दर्ज हुआ। महाराष्ट्र मेलघाट में भी बाघ के शिकार एवं उसके अवयवों के अवैध व्यापार का एक केस साल 2013 में दर्ज हुआ।
भारत सरकार कल्ला बावरिया को नेपाल को सौंपेगी
कल्ला बावरिया को 12 साल कई राज्यों की पुलिस, वन विभाग एवं नेपाल सेन्ट्रल इन्वेटिगेशन ब्यूरों (सीआईबी) तलाश रही थी। वर्तमान में कल्ला बावरिया अकोला जेल में बंद है। जिसे अब नर्मदापुरम के केंद्रीय जेल लाया जाएगा। कल्ला बावरिया के इंटरनेशनल मार्केट में फैले नेटवर्क को खोजने के लिए भारत सरकार कल्ला बावरिया को नेपाल को भी सौंपेगी। जिसके लिए मप्र शासन वन विभाग केन्द्र सरकार से आग्रह कर कल्ला बावरिया को नेपाल को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी। ताकि दक्षिण एशिया महाद्वीप में फैले इस अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की ओर से बाघों की शिकार व उनके अवयवों की तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सकें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


