जालंधर/जंडियाला। जालंधर जिले के अंतर्गत आते गांव सरहाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक छप्पड़ (तालाब) में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव सरहाली निवासी संतोख राम उर्फ बारू राम (पुत्र ज्ञान चंद) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव के कुछ युवाओं ने छप्पड़ के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सरपंच और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी जंडियाला की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।
सरहाली गांव के सरपंच हरमेश लाल ने बताया कि उन्हें गांव के युवकों ने फोन पर इस घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि मौत के असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Platinum Rate Today : महंगा हुआ प्लैटिनम, जानिए आज किस भाव में बिक रहा ?
- मुख्यमंत्री जी को याद दिलाना चाहता हूं… चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर गणेश गोदियाल ने कसा तंज, कह दी बड़ी बात
- सीएम एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की कॉपी को लगाई आग, काला झंडा फहराया, देखें वीडियो
- रायपुर नगर निगम की सख्ती, सालों से बकाया अदा नहीं करने पर ने दुकानों को किया सील, चार बकायादारों ने किया भुगतान…
- वनडे डेब्यू पर 4 विकेट, फिर हैट्रिक भी ली… इस घातक तेज गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, इंग्लैंड के उड़ाए थे होश!

