भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कमिश्नर्स-कलेक्टर्स की बैठक ली। जिसमें आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पराली जलाने पर रोक लगाने और गेहूं उपार्जन के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कमिश्नर्स-कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि महाशिवरात्रि और होली समेत अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समितियों के साथ बैठक कर आवश्यक प्रबंध करें। पर्वों के दौरान सामाजिक सौहार्द बना रहे। मिलावटी मिठाई, रंगों में मिलावट एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनभावनाओं का विशेष ध्यान रखें।
प्रदेश में जल संरचनाओं के निर्माण में मुआवजे के प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता के साथ करें। किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं और कार्यों के लिए उचित प्रबंध करें। पराली-नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही, गेहूं उपार्जन के लिए मंडियों में आवश्यक प्रबंध करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


