हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर में किसानों ने NHAI दफ्तर के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। आउटर रिंग रोड का विरोध जताते हुए उन्होंने अपने कपड़े उतार फेंके और दूसरी जमीन पर रिंग रोड बनाने की मांग की।
यह भी पढ़ेंः क्लासमेट के कमरे में मिला MBA छात्रा का शव: बिस्तर पर इस हालत में मिली लाश, बर्थडे पार्टी के नाम पर घर से निकली थी
प्रभावित किसानों का आरोप है कि NHAI ने जिस नक्शे से रिंग रोड निकाला है, वहां उनकी जमीन है जो उपजाऊ है और साल में 3 से 4 फसलें देती है। बिना स्वीकृति इसका अधिग्रहण कर लिया गया है। उन्होने मांग की है कि शासकीय बंजर पथरीली जमीन के पुराने सर्वे के आधार पर सरकार रिंग रोड बनाए।
यह भी पढ़ेंः MP में 1 मई से शुरू होगी जनगणना: भोपाल में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस, सीएम डॉ मोहन बोले- इस बार की जनगणना सबसे हटकर होगी
किसानों ने पूर्वी रिंग रोड को निरस्त किए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में कई वैकल्पिक मार्ग हैं। शहर के विकास को देखते हुए अगर रोड बनाना ही पड़े तो वर्तमान जगह से 6 किलोमीटर दूर बनाया जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


