प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधियारखोर गांव में धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव स्थित ठाकुर देव मंदिर की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकालकर दूर फेंक दिया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल घटना के पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामले की सूचना मिलते ही पंडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थिति को देखते हुए गांव और आसपास के इलाके में पुलिस सतर्कता बरत रही है।
बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने ठाकुर देव मंदिर की मूर्ति को खंडित कर फेंक दिया है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
वहीं एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


