बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बार फिर सड़क सुरक्षा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के झलोन के पास सागर-तेंदूखेड़ा-जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित एक पुल कई महीनों से टूटा पड़ा था। इसी टूटे पुल से गुजरते समय बाइक सवार तीन युवक पुल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
READ MORE: नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश, चेहरे पर चोट के निशान; घायल अवस्था में मिला था
मृतकों की पहचान सागर जिले के छीरारी (रहली) गांव के निवासी अजय घोसी, अमित कुर्मी और पवन कुर्मी के रूप में हुई है। तीनों युवक दमोह जिले के समनापुर गांव में होने वाले एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में झलोन के पास पुल पर पहुंचते ही हादसा हो गया। पुल का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बाइक संतुलन खो बैठी और नीचे खाई में गिर गई।
पुल 7 महीने से टूटा पड़ा था
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पुल पिछले 7 महीनों से टूटा हुआ है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई मरम्मत नहीं की गई। यह पुल मंत्री क्षेत्र में आता है, जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं कि इतने लंबे समय तक पुल की मरम्मत क्यों नहीं हुई। इस लापरवाही के कारण निर्दोष युवकों की जान चली गई।
पुलिस और प्रशासन पहुंचा मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी, एसडीओपी अर्चना अहीर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुल की खराब स्थिति और संभवतः तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


