भोपाल। पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी (14 फरवरी) पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पुलवामा हमले में प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। मां भारती की रक्षा के लिए सेना के जवानों के समर्पण पर देशवासियों को गर्व है। मातृभूमि के स्वाभिमान के लिए जवानों के बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।”
READ MORE: लाडली बहनों के लिए खुशखबरीः आज जारी होगी 33वीं किस्त, सीएम डॉ मोहन खंडवा से राशि करेंगे ट्रांसफर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, साहस और समर्पण को याद करते हुए कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले इन वीरों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा।
40 CRPF जवान हुए थे शहीद
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों द्वारा CRPF के काफिले पर विस्फोटक से लदे वाहन से किया गया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। शहीदों के बलिदान ने राष्ट्र में एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


