रुद्रप्रयाग. केदारनाथ धाम को 325वां रावल मिलने वाला है. महाशिवरात्रि के दिन 325वे रावल पदभार ग्रहण करेंगे. वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने स्वास्थ्यगत कारणओं से पद त्यागने की घोषणा की है. अब रावल का दायित्व उन्होंने अपने शिष्य को सौंप दिया है. शिवाचार्य शांतिलिंग (केदार लिंग) केदारनाथ धाम के नए रावल होंगे. रविवार को परंपरा अनुसार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पदभार ग्रहण होगा.
इसी अवसर पर पंचांग गणना के आधार पर श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय भी घोषित होगा. कार्यक्रम में पंचगाईं के हक-हकूकधारी और दस्तूरधारी ग्रामीण भी उपस्थित रहेंगे. श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद वीरशैव (जंगम) सम्प्रदाय के पांच पीठों के पंचाचार्यों द्वारा सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान कर 325वें केदार जगद्गुरु के रूप में शिवाचार्य लिंग का भव्य पट्टाभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा. विधिवत अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वे केदारपीठ के जगद्गुरु सिंहासन पर बैठेंगे.
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड BJP कोर ग्रुप बैठक : देहरादून पहुंचे जेपी नड्डा, मीटिंग में पूर्व सीएम समेत कई मंत्रियों को आमंत्रण नहीं, विधायकों के परफॉर्मेंस पर हो सकती है चर्चा
बता दें कि केदारनाथ धाम में रावल सर्वोच्च पद होता है. रावल अविवाहित होते हैं. इनका संबंध कर्नाटक के वीरशैव संप्रदाय से होता है. कपाट खुलने और बंद होने के समय उनकी उपस्थिति अनिवार्य होती है. कपाट खुलने की तिथि तय करने से लेकर पुजारियों को अचकन-पगड़ी पहनाने, 6 महीने की पूजा का संकल्प दिलाने और पंचकेदार गद्दीस्थल से डोली को धाम के लिए विदा करने की परंपरा रावल ही निभाते हैं.
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने की थी रावल परंपरा की शुरुआत
केदारनाथ धाम में रावल (मुख्य पुजारी) परंपरा की शुरुआत 8वीं शताब्दी में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी ने की थी. उन्होंने दक्षिण भारत से कर्नाटक के वीरशैव (जंगम) संप्रदाय के विद्वानों को मंदिर की पूजा-अर्चना के लिए नियुक्त किया, जो परंपरा आज भी जारी है. इसी तरह बद्रीनाथ धाम के रावल केरल के नंबूदरी ब्राह्मण होते हैं. वर्तमान में बद्री-केदार मंदिर समिति रावल की नियुक्ति करती है, लेकिन इस परंपरा की नींव जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने ही रखी थी.
इसे भी पढ़ें : विकास को मिलेगी रफ्तार : बद्रीनाथ और केदारनाथ हेलिपैड की बढ़ेगी सुरक्षा, सीएम ने स्वीकृत की राशि, महिताब सिंह के नाम पर होगा नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग
प्राचीन रावल परंपरा
केदारनाथ धाम में रावल परंपरा प्राचीन है. शिवाचार्य लिंग धाम के 325वें रावल होंगे. परंपरा के अनुसार पहले रावल भुकुंड लिंग थे. गणेश लिंग दूसरे, शोम लिंग तीसरे, हर लिंग चौथे और वीर लिंग पांचवें रावल हुए. मनोहर लिंग 10वें, वर लिंग 20वें, सुर लिंग 30वें, धर्म लिंग 40वें, ध्वज लिंग 50वें और नागाहर लिंग 60वें रावल रहे. कलाधर लिंग 100वें, शूलधारी लिंग 200वें और देवदेव लिंग 300वें रावल रहे. वर्तमान में भीमाशंकर लिंग 324वें रावल हैं और अब शिवाचार्य केदार लिंग 325वें रावल के रूप में इस आध्यात्मिक दायित्व का निर्वहन करेंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


