Happy Valentine Day 2026 : आज है वैलेंटाइन डे, जिसका युवाओं को और शादीशुदा कपल को काफ़ी इंतज़ार रहता है. अगर आप सच में अपनी लेडी लव को “कुछ अलग” देकर सरप्राइज करना चाहते हैं, तो पारंपरिक फूलों के बुके से हटकर ये यूनिक आइडियाज ट्राय कर सकते हैं. गिफ्ट कितना महंगा है ये मायने नहीं रखता, उसमें आपका प्यार और सोच झलकनी चाहिए. ये गिफ्ट सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि पर्सनल और यादगार भी होंगे. आइए जानते हौज डिफ़्रेंट बुके के आइडिया.

चॉकलेट बुके
अगर आपकी पार्टनर को मीठा पसंद है, तो चॉकलेट बुके बेस्ट ऑप्शन है. उनकी फेवरेट चॉकलेट्स से कस्टमाइज करवाएं. बीच में एक छोटा सा लव नोट या फोटो भी लगा सकते हैं. ये दिखने में भी आकर्षक होता है और खाने के बाद भी यादें छोड़ जाता है.
मेकअप या स्किनकेयर बुके
GenZ को प्रैक्टिकल गिफ्ट्स पसंद आते हैं. उनकी पसंदीदा लिपस्टिक, परफ्यूम, शीट मास्क या मिनी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से बुके तैयार करवाएं. इसे खूबसूरत रैपिंग पेपर और लाइट्स से सजाएं. ये स्टाइलिश भी लगेगा और काम का भी होगा.
फोटो मेमोरी बुके
आपकी साथ बिताई यादों से बेहतर गिफ्ट क्या हो सकता है? छोटी-छोटी प्रिंटेड तस्वीरों को स्टिक पर लगाकर बुके का रूप दें. हर फोटो के साथ एक प्यारा सा मैसेज लिखें. ये इमोशनल टच आपके गिफ्ट को सबसे खास बना देगा.
स्नैक्स या फेवरेट चीजों का बुके
अगर आपकी पार्टनर को चिप्स, कुकीज़ या कॉफी पसंद है, तो उनकी फेवरेट चीज़ों से बुके बनवाएं. मूवी नाइट थीम के साथ पॉपकॉर्न और चॉकलेट्स जोड़ सकते हैं. साथ में एक हैंडरिटन नोट जरूर रखें.

टेडी या मिनी सॉफ्ट टॉय बुके
फूलों की जगह छोटे-छोटे टेडी या सॉफ्ट टॉय लगाकर बुके तैयार करवाएं. पेस्टल कलर रैपिंग और रिबन से इसे और क्यूट बनाएं. ये लॉन्ग-लास्टिंग गिफ्ट है, जो हर बार देखने पर आपको याद दिलाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


