परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करैरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के निकट अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना पर गोलीबारी की, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
READ MORE: गांधी मेडिकल कॉलेज में आधी रात छात्रों और पुलिस के बीच तनाव: गर्ल्स हॉस्टल में देर रात पुलिस की पूछताछ, ADSP पर अभद्रता का आरोप
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना अपने घर से कोर्ट जा रहे थे। न्यायालय परिसर के पास पहुंचते ही अज्ञात बाइक सवार युवक ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियां लगने से अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमलावर बाइक से फरार हो गया।
READ MORE: धार में नसबंदी शिविर की शर्मनाक हकीकत: जमीन पर तड़पती रही 180 आदिवासी महिलाएं; प्राइवेट डॉक्टर पर 2 मिनट में ऑपरेशन का आरोप, CMHO ने की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करैरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्या के पीछे के कारणों का पता चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें व्यक्तिगत रंजिश, पुरानी दुश्मनी या किसी अन्य कारण को शामिल किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


