अंगूर एक ऐसा फल है जिसको ना काटने की जरूरत होती है ना ही छिलने की और इसलिए बहुत से लोग बाजार से अंगूर लाने के बाद बिना धोए सीधे तोड़ के खाने लगते हैं. लेकिन ताजे और मीठे अंगूर जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही जरूरी है उन्हें सही तरीके से साफ करना. अंगूर की पतली और मुलायम स्किन पर कीटनाशक, वैक्स कोटिंग, धूल-मिट्टी और सूक्ष्म जीव चिपके रह सकते हैं. इसलिए खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है. तो अगर आप भी ये गलती करते हैं तो जरूरी है समय रहते इसे सुधार लें.

अंगूर को सही तरीके से कैसे धोएँ?
- बहते पानी से धोएँ अंगूर को पहले डंठल सहित बहते पानी के नीचे 30–40 सेकंड तक धो लें. इससे सतही गंदगी हट जाती है.
- नमक या बेकिंग सोडा वाला पानी एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक या 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएँ. अंगूर को इसमें 10–15 मिनट तक भिगोकर रखें. इससे पेस्टिसाइड के अवशेष कम करने में मदद मिलती है.
- हल्का रगड़ें हाथों से अंगूरों को हल्के से घुमाएँ ताकि सतह पर जमी गंदगी ढीली हो जाए.
- दोबारा साफ पानी से धोएँ भिगोने के बाद अंगूर को फिर से साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
- सूखाकर रखें धोने के बाद साफ कपड़े या पेपर टॉवल पर सुखा लें. गीले अंगूर फ्रिज में रखने से जल्दी खराब हो सकते हैं.
अतिरिक्त सुझाव
- खाने से ठीक पहले ही धोएँ.
- यदि संभव हो तो ऑर्गेनिक अंगूर चुनें, हालांकि उन्हें भी धोना जरूरी है.
- बहुत ज्यादा चमकदार दिखने वाले अंगूरों पर वैक्स कोटिंग हो सकती है, इसलिए अच्छी तरह साफ करें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


