उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब अगले साल तक के लिए टल सकते हैं. माना जा रहा है कि राज्य में ओबीसी आयोग गठन न होने और आरक्षण प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

अब तक प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि आगामी कुछ महीनों में चुनाव करा दिए जाएंगे. लेकिन फिलहाल प्रक्रिया पर ब्रेक लगता दिख रहा है. उम्मीदवारों और स्थानीय नेताओं में असमंजस की स्थिति है.

इसे भी पढ़ें : UP में पंचायत चुनाव से पहले होगा OBC आयोग का गठन, सरकार ने न्यायालय में दिया एफिडेविट

वहीं देरी की मुख्य वजह पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन को माना जा रहा है. आयोग का कार्यकाल अक्टूबर 2025 में खत्म हो चुका है. नियमानुसार हर 3 साल में इसका पुनर्गठन अनिवार्य है. आरक्षण निर्धारण इसी आयोग की रिपोर्ट पर आधारित होता है.