फ़िरोजाबाद। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत हो गई। जबकि एक युवती की हालत गंभीर है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के अरांव क्षेत्र के निन्नू मल कोल्ड का है। जहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: मौत बांट रहा बिजली विभाग! लापरवाही के चलते 33 हजार वोल्ट की चपेट में आने से लाइनमैन की गई जान, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब?

पति-पत्नी और बच्चे की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने बताया कि कार सवारों की पहचान वरुण (28) उनकी गर्भवती पत्नी रसना (26), पुत्र आर्यन (2) के रूप में हुई है। वहीं वरूण के साली मोना (20) की हालत गंभीर है। चारों ग्राम नगला मेघ से मैनपुरी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।