दिल्ली परिवहन विभाग ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सख्त सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। विभाग ने साफ कहा है कि अब शहर में ऐसे किसी भी वाहन को नहीं रहने दिया जाएगा, जिसकी निर्धारित समयसीमा पूरी हो चुकी है. चाहे वह सड़क पर चल रहा हो या कहीं खड़ा ही क्यों न हो। नोटिस के अनुसार, तय उम्र पार कर चुके वाहनों को जब्त करने और हटाने की कार्रवाई तेज की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहन राजधानी की वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं, इसलिए इनके खिलाफ कड़े कदम उठाना जरूरी है।

दिल्ली परिवहन विभाग के अनुसार, तय समयसीमा पूरी कर चुके वाहनों (EOV) के खिलाफ अब बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को जब्त कर सीधे कबाड़ में भेजा जा सकता है। नियमों के मुताबिक दिल्ली में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहन और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहन “एंड ऑफ लाइफ व्हीकल्स (EOV)” की श्रेणी में आते हैं, यानी उनकी वैध उम्र पूरी हो चुकी मानी जाती है।

कार्रवाई से बचने के लिए विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों को सलाह दी है कि वे अपने वाहन को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से बाहर ले जाएं या निर्धारित नियमों के तहत उनका निपटान (स्क्रैप/डीरजिस्ट्रेशन) कराएं। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उठाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने सार्वजनिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि सभी एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल्स (EOV) मालिकों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त कर अपने वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बाहर ट्रांसफर कराना होगा।नोटिस के अनुसार, दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों पर चल रहे या खड़े BS-3 और उससे नीचे के उत्सर्जन मानकों वाले पुराने वाहनों को कानून के तहत बिना किसी पूर्व सूचना के जब्त कर सीधे कबाड़ में भेज दिया जाएगा। विभाग ने कहा है कि ऐसे वाहन प्रदूषण का बड़ा स्रोत हैं और वायु गुणवत्ता पर गंभीर असर डालते हैं।  अधिकारियों ने वाहन मालिकों को सलाह दी है कि कार्रवाई से बचने के लिए वे जल्द से जल्द NOC लेकर अपने वाहन को NCR से बाहर स्थानांतरित कर दें या वैध प्रक्रिया के तहत स्क्रैप करा दें।

दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अपनी उम्र पूरी कर चुके (EOV) वाहनों को हटाने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और पुराने, ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से हटाना है। काफी समय से यह मांग उठती रही है कि 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसी कड़ी में विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अब केवल चल रहे ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर खड़े पुराने वाहनों को भी जब्त कर कबाड़ में बदला जा सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m