कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बायोमेडिकल वेस्ट खुले में जलाने पर दो अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है। कटंगी बायपास स्थित मंगलम हॉस्पिटल और हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशयल्टी हॉस्पिटल पर नगर निगम ने लगाया एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है।

अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों के संतोषजनक जवाब न मिलने पर सील करने की कार्यवाही होगी।

पर्यावरण नियमों का उल्लंघन

जिला प्रशासन, नगर निगम और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम के औचक निरीक्षण किया था।निरीक्षण में अस्पतालों के ईटीपी अपशिष्ट उपचार संयंत्र संचालित नहीं पाए गए। अस्पताल स्टॉफ खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाता पाए गए। पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर यह कार्यवाही की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m