रणधीर परमार, छतरपुर। जिले के राजनगर में थाने में युवक की आत्महत्या के बाद मामला बिगड़ गया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को समझाइश दी। पुलिस की समझाइश का गुस्साए लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। लोग सड़क पर बैठे हुए है। इधर लोगों के गुस्से को देखते हुए आसपास के थानों से बल मंगाकर घटनास्थल पर तैनात कर दिया है। वहां की स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है।
2 मजिस्ट्रेट न्यायिक जांच कर रहे
कल छतरपुर जिले में राज नगर थाने में घटी घटना के बाद आज सुबह से माहौल फिर गर्म रहा है और परिजनों ने अब सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया है और आसपास के कई थानों की पुलिस के द्वारा भी इस एरिया को छावनी में तब्दील किया जा रहा है लेकिन परिजन मानने को तैयार ही नहीं है। मामले में कल रात से 2 मजिस्ट्रेट न्यायिक जांच कर रहे है।
पुलिस पर 50 हजार मांगने का आरोप
बता दें कि थाने में 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि जो दो आरक्षक सिविल ड्रेस में मृतक को लेकर आए थे। वह 15 सालों से यहां पर पदस्य थे और उनका ही राज चलता है। वे लोग 50 हजार की मांग कर रहे थे।
सुपारी देकर करवाई थी वकील की हत्याः 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, 1 आरोपी के पैर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


