Lalluram Desk. आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है. आज के दिन भगवान शिव को कई तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा, इसमें भी भांग विशेष रूप से शामिल किया जाता है। अगर आप भी इस बार शिवजी को भांग का हलवा चढ़ाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बतायेंगे जिससे आप घर पर ही स्वादिष्ट हलवा बना सकते हैं।

सामग्री

भांग की ताजी पत्तियां – 1 कप
सूजी या गेहूं का आटा – 1 कप
देसी घी – ½ कप
चीनी – ¾ कप
दूध – 2 कप
पानी – 1 कप
काजू-बादाम – 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच

विधि

1-भांग की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। फिर इन्हें हल्का उबाल लें (5–7 मिनट)। पानी निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लें।
2-कड़ाही में घी गर्म करें। उसमें सूजी या आटा डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।
3-अब भुने हुए मिश्रण में पिसी हुई भांग डालें और 2–3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। धीरे-धीरे दूध और पानी डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
4-जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। अच्छी तरह मिलाएं।हलवा तब तक पकाएं जब तक वह कड़ाही छोड़ने लगे और मनचाही गाढ़ी कंसिस्टेंसी न आ जाए।
5-हलवा तैयार होने के बाद उसे साफ बर्तन में निकालें। ऊपर से थोड़े मेवे डालकर भगवान शिव को अर्पित करें। भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m