ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता और बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक मीडिया की टीम तेहरान से आगे बढ़कर उस पवित्र शहर कोम (Qom) पहुंच गई है, जिसका शिया समुदाय में न केवल आध्यात्मिक महत्व है, बल्कि ईरान के कई बड़े फैसले इसी जगह से जुड़े होते हैं. कोम में फातिमा मासूमेह का प्रसिद्ध श्राइन स्थित है. कोम श्राइन आजतक की टीम की सूत्रों ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने हाल ही में यहां दौरा किया था. ये दौरा इसलिए खास है, क्योंकि इतिहास में सुप्रीम लीडर जब-जब कोम के श्राइन (खासकर फातिमा मासूमेह श्राइन और जामकरण मस्जिद) पहुंचते हैं तो अक्सर उसके बाद ईरान कोई बड़ा ऐलान करता है या सैन्य कार्रवाई की शुरुआत होती है.
ईरान के पवित्र शहर कोम में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का दौरा हुआ है, जो परमाणु वार्ता और अमेरिका के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कोम शिया समुदाय का धार्मिक केंद्र है जहां से कई बड़े फैसले लिए जाते हैं.
कोम (Qom) में मौजूद मीडिया टीम ने देखा कि श्राइन पर भारी भीड़ है. तीर्थयात्री प्रार्थना कर रहे हैं, जबकि शहर की सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.कोम को शिया इस्लाम की ‘धार्मिक राजधानी’ कहा जाता है, जहां से कई फैसले आध्यात्मिक मार्गदर्शन के बाद लिए जाते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम लीडर का यहां आना ईरान की रणनीति में ‘दिव्य मार्गदर्शन’ की तलाश या जनता में एकजुटता बढ़ाने का प्रयास हो सकता है, खासकर जब अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव चरम पर है.
आपको याद दिल दें कि शिया समुदाय के लिए कोम दूसरा सबसे पवित्र शहर माना जाता है (नजफ और मशहद के बाद). यहां फातिमा बिंत मूसा (इमाम रजा की बहन), जो शिया तीर्थयात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उदाहरण के तौर पर जून 2025 में ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस’ (या इससे जुड़ी सैन्य तैयारियों) से पहले भी सुप्रीम लीडर ने इसी श्राइन का दौरा किया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


