CM Nitish: सीएम नीतीश कुमार ने आज रविवार (15 फरवरी) को आशियाना दीघा रोड में राजीव नगर के पास बनाए जा रहे कुर्जी नाला के निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आनंदपुरी नाला का भी निरिक्षण किया। बता दें कि इन नालों का निर्माण नाला निर्माण योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस दौरान नालों का पक्कीकरण कर इसके ऊपर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
इस मौके पर सीएम नीतीश ने मौजूद अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इन योजनाओं के पूरा होने पर जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी एवं नाले के ऊपर टू-लेन सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रगति यात्रा के दौरान हमने 21 फरवरी, 2025 को पटना जिले के विकास कार्यों का जायजा लिया था और उस दौरान जिले की कई विकास योजनाओं की घोषणाएं की थीं। उसी समय मैंने आनन्दपुरी नाला तथा कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) का निरीक्षण किया था, जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
सीएम ने बताया कि, उनकी समस्याओं को देखते हुए मैंने निर्देश दिया था कि इन नालों को ठीक करते हुए इसके ऊपर सड़क निर्माण किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो। मुझे खुशी है कि इस पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम., पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- ‘वे बहुत क्यूट और प्यारे इंसान हैं…’, अक्षरा सिंह ने की तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


