अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। अमृत भारत योजना के तहत देशभर में रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक पार्किंग एरिया का भव्य उद्घाटन किया गया। नए पार्किंग स्थल का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने विधिवत फीता काटकर किया।
जनता को मिलेगा सीधा लाभ
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश भर के रेलवे स्टेशनों का निरंतर कायाकल्प कर रही है। सासाराम रेलवे स्टेशन पर इस नई पार्किंग सुविधा की शुरुआत होने से स्थानीय यात्रियों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को अपने वाहन सुरक्षित खड़ा करने में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्टेशन परिसर में सुव्यवस्थित पार्किंग न केवल भीड़ को नियंत्रित करेगी, बल्कि स्टेशन की सुंदरता और यात्रियों की सुविधा में भी इजाफा करेगी।
स्टेशनों का हो रहा आधुनिकीकरण
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य रेलवे को विश्वस्तरीय बनाना है। सासाराम सहित बिहार के कई स्टेशनों पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है ताकि आम आदमी को हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्टेशन के पुनरुद्धार कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में यहाँ यात्रियों के लिए और भी कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंहा, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, आरएलएम जिला अध्यक्ष कपिल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- विधानसभा में रामविलास पासवान के अपमान पर सियासी बवाल, LJP(R) के नेताओं ने फूंका तेजस्वी यादव का पुतला, माफी की मांग
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


