राजकुमार दुबे, भानुप्रतापपुर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार 15 फरवरी को भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें : मुंगेली की होनहार बेटी सुप्रिया ने पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन…
कोरर थाना क्षेत्र में 13 फरवरी को महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपी और अपहृता की तलाश शुरू की.

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने नाबालिग को धमतरी में रखा हुआ है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद आरोपी के अंबिकापुर में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी अनिल कुमार मंडावी (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


