संदीप शर्मा, विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के थाना दीपनाखेड़ा पुलिस ने ग्राम गोपालनगर स्थित 1000 वर्ष पुराने प्राचीन विष्णु मंदिर में प्रतिमा खंडित करने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राकेश कहार उर्फ बबलू इंदौरी और दीपक परोचे है। दोनों आरोपी भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के रहने वाले है।
मंदिर के पुजारी की हत्या से फैली सनसनीः धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
चोरी की नीयत से घुसे थे मंदिर में
दरअसल मामला विदिशा जिले के दीपना खेड़ा थाने का है। दोनों आरोपी सोने की मूर्ति चोरी करने की नीयत से मंदिर में घुसे थे। 360° दृष्टि अभियान के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिला। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट व लोहे की रॉड जप्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी एसडीओपी सोनू डाबर सिरोंज द्वारा दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


