विकास कुमार, सहरसा। कोशी सीमांचल का पहला जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल मेधावी छात्र छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जहां सीबीएसई माध्यम से योग्य एवं अनुभवी शिक्षाविदो व प्रशिक्षक के द्वारा अत्याधुनिक उपकरण के साथ पढाई होगी। नगर निगम क्षेत्र के सुलिन्दाबाद में रविवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ विजय शंकर व डा करूणा शंकर ने पंडित उदय झा पुरोहित के निर्देशन में सत्यनारायण भगवान की पूजा-पाठ कर हवन-पूजन और विधिवत आरती कर किया गया।

डॉ विजय शंकर ने कहा कि, काफी मेहनत व प्रयास के बाबजूद इस विद्यालय का फ्रेंचाइजी मिला है, जो सहरसा के लिए गर्व का विषय है। यह बहुत ही प्रतिष्ठित विद्यालय है। इस विद्यालय में पढाई हेतु अभिभावकों को अपने बच्चे बाहर भेजना पड़ता था लेकिन अब सहरसा मे रहकर पढाई कर कर सकते है। उन्होने कहा कि इस विद्यालय मे बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए पढाई के साथ साथ खेलकूद सहित पाश्चात्य एवं भारतीय गीत संगीत एवं नृत्य के साथ रोबोट के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ योग्य शिक्षाविदों द्वारा बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी।

उन्होने कहा कि, जीडी गोयनका स्कूल उत्कृष्टता की समृद्ध विरासत से प्रेरित होकर शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित करने की आकांक्षा रखते हैं। एक प्रगतिशील संगठन के रूप में ऐसे शिक्षण वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो नवाचार, चपलता, बौद्धिक जिज्ञासा और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देते हैं।हम भारत और विश्व स्तर पर शीर्ष 10 प्रतिष्ठित शिक्षा ब्रांडों में से एक बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिन्हें सभी श्रेणियों में प्रतिष्ठित एजेंसियों द्वारा मान्यता प्राप्त और रैंकिंग प्रदान की गई है। हमारा मिशन नेतृत्व, संस्कृति और संसाधनों के माध्यम से सभी विषयों में हमारे सहयोगी संस्थानों और हितधारकों को सहयोग और सशक्त बनाना है ताकि उनकी वृद्धि और उत्कृष्टता सुनिश्चित हो सके।

उन्होने आगे कहा कि, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल जीडी गोयनका समूह का एक हिस्सा है जो शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा और संरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए इस मॉडल को अपनाता है। इसे आसपास के अन्य विद्यालयों के समान सर्वोत्तम सुविधाओं का दावा करने पर गर्व है।

बता दें कि सहरसा में वायु कंडीशनिंग और नवीनतम शैक्षणिक उपकरण, सामग्रियां और सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला यह पहला विद्यालय है। इस अवसर पर प्रिसिंपल अंशु सिंह व पल्लवी प्रिया ने बताया कि, इस विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराए जा रहे है। वही सभी वर्ग के बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास के माध्यम से होलेस्टिक डेवलपमेंट होगी। जिसके कारण अब कोसी क्षेत्र के बच्चें बड़े शहरों के बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगें।

उन्होने कहा कि, वर्तमान में इस विद्यालय में अभी एक से लेकर सप्तम वर्ग तक की पढ़ाई होगी जिसके लिए रजिस्ट्रेशन एडमिशन प्रारंभ किया गया है।वही निकट भविष्य में दसवी व बारहवी तक पढाई शुरू होगी। बच्चों की बेहतर पढाई के लिए आधुनिक फर्नीचर, एयरकंडीशन कमरा,रोबोटिक पढ़ाई,संगीत,डांस एवं खेलकुद विशेषज्ञ प्रशिक्षक के निर्देशन में की जाती है।वही अभिभावकों की सुविधा के लिए त्रैमासिक,अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक फी भुगतान की सुविधा प्रदान की गई है।

इस मौके पर डा सी एम चौधरी, डॉ एस के अनुज,डॉ अनुज कुमार,डॉ प्रेमशंकर सिंह,डॉ वरूण कुमार,डॉ आरती,डॉ शैलेंद्र,रंजीत दास,ई रवि, डा रामरंजन सिंह, डा ए के राजा, डा ओमप्रकाश, डा वेणु गोपाल, डा आर के रवि, डा राकेश कुमार, डा सुमित कुमार, डा श्रवण कुमार, मोहन साह, सुनील गुप्ता सहित अन्य मौजूद थें।

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर दिखा अनोखा संगम: नालंदा के बिहार शरीफ में एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब