प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट, FTA, रक्षा बजट बढ़ाने और MSME सेक्टर के लिए फायदे को लेकर अपने इंटरव्यू में कई अहम बातें कही हैं। देश के रक्षा बलों की मदद करने और उनको मजबूत करने के सवाल पर PM मोदी ने कहा कि सरकार को जो भी करना होगा, वह करेगी। वहीं, व्यापार सौदों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता और राजनीतिक पूर्वानुमान क्षमता ने हमारे देश में निवेशकों का विश्वास बहाल किया है। इस साल का बजट भारत के विकसित देश बनने की चाहत को दिखाता है। ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ मजबूरी में पैदा होने वाला अवसर नहीं है, बल्कि ये तैयारी और प्रेरणा से उपजा ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण है।
FTA से हमारे देश के MSME को होगा फायदा
PM मोदी ने 38 देशों के साथ Free Trade Agreement पर कहा, ‘मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, MSME भारत को मजबूती से ट्रेड डील पर बातचीत करने में सहायता करते हैं। हमारे FTA का मकसद कपड़ा, चमड़ा, केमिकल, हस्तशिल्प, रत्न और अन्य सेक्टर्स में MSME के लिए मार्केट पहुंच का विस्तार करना है।’
रक्षा को आधुनिक बनाना सरकार की जिम्मेदारी
वहीं, डिफेंस सेक्टर में बढ़ोतरी पर बात करते हुए PM मोदी बोले, ‘सरकार की जिम्मेदारी है कि वह मौजूदा हालात के मुताबिक डिफेंस सेक्टर को मॉडर्न बनाए।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPA सरकार के वक्त के ‘आर्थिक कुप्रबंधन’ की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे देश को आत्मविश्वास के साथ बातचीत करने की हालत में नहीं छोड़ा था।
बजट 2026 विकसित भारत की तैयारी का संकेत
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल का बजट भारत की विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘यह बजट किसी मजबूरी में लिया गया ‘अब नहीं तो कभी नहीं’ वाला फैसला नहीं है, बल्कि तैयारी और प्रेरणा से उपजा ‘हम तैयार हैं’ का क्षण है.’ बजट 2026 के अनुसार, सरकार ने रक्षा खर्च में बड़ा इजाफा किया है। चालू वित्त वर्ष के लिए कुल रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। रक्षा पूंजीगत व्यय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
इसे पिछले वर्ष के 1.80 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.31 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 28 प्रतिशत की वृद्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश की रक्षा सेनाओं को मजबूत करने और उनका समर्थन करने के लिए ‘जो भी जरूरी होगा’ वह करेगी। उन्होंने कहा कि बदलती भू-राजनीतिक और सुरक्षा चुनौतियों के बीच रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण जरूरी है, ताकि देश हर परिस्थिति के लिए तैयार रहे.
UPA सरकार में नहीं निकलता था कोई नतीजा
PM मोदी ने कहा, ‘UPA सरकार में बातचीत शुरू होती थी और फिर उसके बाद टूट जाती थी, लेकिन लंबी बातचीत के बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाता था। सुधार हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है, जिसे उसने अपने शब्दों और भावना में दिखाया है। अगले फेज के आर्थिक परिवर्तन के लिए प्राइवेट सेक्टर महत्वपूर्ण हैं, उनसे ‘निर्णायक प्रतिक्रिया’ देने की अपील है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


