MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 15 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास पर पहुंचे। जहां इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर विक्रम उत्सव के अंतर्गत आयोजित विक्रम व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। सीएम के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारिक संगठनों ने उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर…

नवग्रह शक्ति पीठ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन

सीएम डॉ मोहन यादव नवग्रह शक्ति पीठ पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मंच के माध्यम से रामचरित मानस के श्लोक पर प्रकाश डालते हुए भगवान राम और लक्ष्मण के जीवन काल का वर्णन किया। वहीं सीएम ने कथा वाचक कवि कुमार विश्वास का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर…

MP के 19 साल के अथर्व ने सुप्रीम कोर्ट में खुद की पैरवी

जबलपुर के 19 साल के अथर्व चतुर्वेदी ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर दिखाया है। डॉक्टर बनने के पहले खुद के लिए पैरवी की। सुप्रीम कोर्ट की बेंच उठते उठते अथर्व ने अपनी बात रखने की गुजारिश की। सुप्रीम कोर्ट ने उनके तर्क से सहमत होते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। पढ़ें पूरी खबर…

महाशिवरात्रि पर भक्ति में डूबे CM डॉ. मोहन यादव

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन और प्रसिद्ध बड़वाले महादेव मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह के समय मुख्यमंत्री मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए, जलाभिषेक किया और आराधना में लीन होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। पढ़ें पूरी खबर…

श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

धर्मधानी उज्जयिनी में महाशिवरात्रि महापर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दोपहर 2 बजे तक लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज के दिन की खास बात यह है कि मंदिर के पट 44 घंटे तक खुले रहेंगे। विशेष पूजन, भस्म आरती और कड़ी व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पढ़ें पूरी खबर…

हिमांगी सखी बनीं पहली किन्नर शंकराचार्य

भोपाल में महाशिवरात्रि पर देश के पहले विवादित किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक हुआ। हिमांगी सखी पहली किन्नर शंकराचार्य बनी। सम्मेलन में जगद्गुरु, महामंडलेश्वरों की भी घोषणा की गई।कार्यक्रम में धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी भी हुई। मुस्लिम किन्नर वापस हिन्दू धर्म में शुद्धिकरण के साथ लौटे। राजस्थान के पुष्कर पीठ का चयन देश के पहले विवादित किन्नर शंकराचार्य के लिए किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

विधायक के रिश्तेदारों की गुंडागर्दी

राजधानी भोपाल के कांग्रेस विधायक के शह पर रिश्तेदारों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के साले रिजवान और भांजे एहतिशाम ने मौलाना से जमकर मारपीट की है। मामले की थाने में शिकायत की गई है। मुस्लिम कमेटी ने विधायक आरिफ की गिरफ्तारी की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

सीधी में पुजारी की हत्या

सीधी जिले में पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। वारदात के आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर…

विदेशी महिला से गैंगरेप के आरोपियों को राहत नहीं

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने विदेशी महिला पर्यटक से दतिया के जंगलों में गैंगरेप करने वाले आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी उम्र कैद की सजा काट रहे है। पढ़ें पूरी खबर…

बायोमेडिकल वेस्ट खुले में जलाने पर दो अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जबलपुर में बायोमेडिकल वेस्ट खुले में जलाने पर दो अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है। कटंगी बायपास स्थित मंगलम हॉस्पिटल और हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशयल्टी हॉस्पिटल पर नगर निगम ने लगाया एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा नेता के बेटे पर अपहरण-फिरौती मांगने का आरोप

सिंगरौली जिले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के बेटे पर सनसनीखेज आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सरई स्थित कम्पोजिट दुकान के मैनेजर मनोज राय का गन्नई गांव से जबरन अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने उन्हें करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और बेरहमी से मारपीट करते हुए 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m