बांग्लादेश में नई सरकार के गठन से ठीक पहले राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है. तारिक रहमान ने रविवार को जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान और नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम से मुलाकात की. बांग्लादेश में सरकार गठन से पहले बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी के नेताओं से मुलाकात की. बीएनपी ने इसे ‘सकारात्मक राजनीतिक शुरुआत’ बताया. चुनाव में 209 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत हासिल करने वाली बीएनपी सत्ता में लौट रही है. पार्टी को 49.97 प्रतिशत वोट मिले. ये बैठकें ऐसे समय हुईं जब उनकी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद सरकार बनाने की तैयारी में है.

चुनाव परिणामों के अनुसार पार्टी को लगभग आधे मत और दो तिहाई बहुमत मिला है, जिससे सत्ता में वापसी का रास्ता साफ हुआ. वहीं जमात ने भी अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि नेशनल सिटिजन पार्टी तीसरे स्थान पर रही.

पार्टी की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “ऐतिहासिक जीत के बाद अध्यक्ष ने जमात प्रमुख से शिष्टाचार मुलाकात की.” इसे चुनाव बाद की राजनीति में “सकारात्मक राजनीतिक शुरुआत” बताया गया. जमात की प्रतिक्रिया में कहा गया, “यह मुलाकात हमारे राष्ट्रीय राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण क्षण है.”

बैठक के दौरान चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. बयान के अनुसार, “उन्होंने भरोसा दिलाया कि हिंसा की घटनाओं और विपक्षी समर्थकों और अल्पसंख्यक समुदायों को हुए नुकसान के मामलों पर कदम उठाए जा रहे हैं.” जमात ने कहा, “राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर हम सहयोग करेंगे, लेकिन मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.”

इसके बाद तारिक रहमान ने नाहिद इस्लाम से भी मुलाकात की. यह पार्टी उस आंदोलन से उभरी थी जिसने शेख हसीना सरकार को हटाने में भूमिका निभाई थी और जिसे अंतरिम प्रशासन प्रमुख मुहम्मद यूनुस के समर्थन से राजनीतिक स्वरूप मिला.

सरकार गठन से दो दिन पहले तारिक रहमान ने जमात और नेशनल सिटिजन पार्टी नेताओं से मुलाकात की. चुनावी जीत के बाद हुई इन बैठकों को सकारात्मक राजनीतिक शुरुआत बताया जा रहा है. ऐसे में सरकार गठन से पहले इन नेताओं के साथ हुई बातचीत को केवल औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात माना जाए या राजनीतिक रणनीति का हिस्सा, यह सवाल उठने लगे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m