Korba-Raigarh News Update : कोरबा। इंदिरा स्टेडियम आदर्श नगर में कॉल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महालक्ष्मी बालको एवं यूसीए कोरबा के मध्य हुए मैच के द्वारा हुआ जिले की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक में आज प्रथम मैच के दौरान अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह, अजय प्रसाद, देव साहू, सुरेंद्र शर्मा, जीत सिंह, घनश्याम यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अमित सिंह, संजय पांडे, रंजन आर्य, अभिषेक आनंद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया गया। इसमें बालकों की टीम विजेता रही इस प्रतियोगिता में कुल जिले की 14 टीम में भाग ले रही है। विजेता टीम को 41 हजार रुपए नगद एव ट्रॉफी उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नगद एव ट्रॉफी और सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को 21 फरवरी फाइनल में पुरस्कृत किया जाएगा।


एक महीने बाद युवती की होने वाली थी शादी, फंदे में मिली लाश
कोरबा। एक 20 वर्षीय युवती की एक महीने बाद शहनाई बजने वाली थी लेकिन इस बीच न जाने ऐसा क्या हुआ कि युवती ने अपने घर के समीप स्थित परसा के पेड़ पर फांसी के फंदे में उसकी झूलते हुई लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी जहां मामले में वैधानिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। युवती ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुलबुल निवासी देवनारायण मरावी की 20 वर्षीय पुत्री वेदमती मरावी कक्षा आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और कुछ दिन पहले ही वेदमती की शादी पास के गांव में तय हुई थी और 8 मार्च को उसके घर में शहनाई बजने वाली थी। घर वाले उसकी शादी के तैयारी में जुट चुके थे जहां चारों तरफ खुशियां बिखर रही थी लेकिन रविवार की सुबह ना जाने ऐसा क्या हुआ कि वेदमती अपने घर से निकली और अपने घर से लगभग सौ मीटर दूर परसा के पेड़ पर अपने चुनरी से फांसी के फंदे पर झूल गई है। जैसे ही पास में रहने वाले लोगों की नजर वेदमती के लटकते हुए शव पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए और तत्काल इसकी सूचना वेदमती के परिजनों को दी वेदमती के परिजनों ने इसकी सूचना और पसान पुलिस को दी और इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई कर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। फिलहाल परिजन भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किन कारणों के चलते हुए वेदमती ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट मिलने व जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा।
नाना के घर आया था मासूम नहर में डूबने से मौत
कोरबा। एक 9 साल का मासूम घूमने के लिए अपने नाना ने के घर आया हुआ था और अपने रिश्तेदारों के साथ नहाने के लिए नहर में गया हुआ था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नहर के तेज बहाव में बह गया। नहर बच्चे के लापता होते ही उसके परिजनों द्वारा उसकी खोज शुरू की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस गोताखोरों के द्वारा लगातार उसकी खोजबीन की जा रही थी कि इस बीच शाम को उसका शव पड़ोसी जिले के नहर से बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार रगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचोरा निवासी विष्णु कंवर का 8 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार कंवर कुछ दिनों पूर्व अपने नाना नानी के घर उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा आया हुआ था बताया जाता है कि रोशन कुमार रविवार की सुबह लगभग 11 बजे अपने मामी व अन्य रिश्तेदारों के साथ नहाने के लिए नहर में गया हुआ था। जहां नहाने के दौरान नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। मामी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो चुका था। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन के बाद शाम करीब 4 बजे उसका शव को पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के पंतोरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नहर से बरामद कर लिया गया है।
गर्म राख में झुलसी महिला की मौत
रायगढ़। गाय चराने गई महिला जिंदल के राखड़ यार्ड के गर्म राखड़ की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है महिला की गाय भागते हुए यार्ड की ओर चली गई। जिसे महिला भगाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान महिला गर्म राख में समा गई।
महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों को जानकारी मिली तो महिला को राखड़ से बाहर निकाला गया। उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार चल रहा था। 14 फरवरी को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू किया है। जानकारी के अनुसार मृतिका झूलामति राठिया पति कन्हाईराम राठिया 60 ग्राम डोंगाढकेल थाना भूदेवपुर की रहने वाली थी। विगत 9 फरवरी को सुबह गाय चराने के लिए जिंदल खराब डंपिंग यार्ड की तरफ गई थी। इस दौरान गाय रखड़ में चढ़ने लगी। जहां महिला गाय को उसे भगाने के लिए जब पहुंची तो गर्म राख में घुस गई। जिस पर कमर पेट सीन गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दौरान 14 फरवरी को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है क्षेत्र में भारी मात्रा में राखड़ रखा गया है, जो पूरा पहाड़ की तरह हो गया है। यहां आसपास के गांव के लोग क्षेत्र में पहाड़ किनारे मवेशी चराने अक्सर जाते है। घटना के दिन भी ऐसा ही हुआ था। जहां गाय भागते हुए यार्ड की ओर पहुंची। जिसके पीछे महिला गई हुई थी। अचानक से गर्म राख्ख में समा गई और घायल हो गई। अब उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर घटना की जांच शुरू किया है।
गौ तस्करी करते तीन गिरफ्तार
रायगढ़। मवेशी तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 24 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप और बाइक जब्त किया गया है। दूसरे मामले में 14 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सीमावर्ती जिलों से होकर हो रही मवेशियों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और नाकेबंदी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 14 फरवरी की रात जोबी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक से पायलटिंग करते हुए पिकअप में मवेशियों को भरकर तस्कर बुचड़खाना लेकर जा रहे हैं। इस पर चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर ने अटल चौक पर नाकेबंदी की। सक्ती की ओर से आ रही बिना नंबर की बाइक को रोककर बाइक सवार भूपेंद्र यादव से पूछताछ की गई। इसके बाद उसके ठीक पीछे आ रहे पिकअप को रोका गया। पिकअप को ड्राइवर पवन राम चला रहा था। उसके साथ परमेश्वर यादव था। पूछताछ में पता चला कि पिकअप में 10 मवेशियों को भरकर ओडिशा ले जाया जा रहा था। मवेशियों को मुक्त कराकर बाइक और पिकअप जब्त कर लिया गया। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
गांव वालों की सतर्कता से पकड़े गए मवेशी तस्कर:– धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोन्ध्रा जंगल में ग्रामीणों की सतर्कता से 14 मवेशियों को बचाया गया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तस्कर मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया और चारा-पानी की व्यवस्था की। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


