प्रदीप मालवीय, उज्जैन। महाशिवरात्रि की रात, उज्जैन स्थित भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में चार प्रहर का महापूजन और अभिषेक किया गया । श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनी । रात 10:30 बजे से शुरू हुए पूजन में 11 ब्राह्मणों ने एकादश-एकादशनीरुद्रपाठ और विभिन्न मंत्रों के माध्यम से भगवान महाकाल का अभिषेक किया।

READ MORE: 16 फरवरी महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर के मस्तक पर त्रिशूल, चंद्र और बेलपत्र अर्पित कर भव्य श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए बाबा के दर्शन 

पूजन के बाद पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद, और गंगाजल का प्रयोग किया गया । भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए गए और सप्तधान्य अर्पित किए गए । भगवान महाकाल को पुष्प मुकुट (सेहरा) पहनाया गया, जो 3 क्विंटल फूलों से सजा था । 12 बजे भस्म आरती का आयोजन होगा, जो साल में एक बार दिन के समय होती है । इसके बाद भोग आरती होगी और शिव नवरात्रि कापारणा किया जाएगा ।

READ MORE: सीएम डॉ मोहन ने किया विक्रमोत्सव का शुभारंभ: कहा- अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के रूप में मिली वैश्विक पहचान, भव्य-व्यवस्थित सिंहस्थ 2028 के लिए तैयार हो रहा उज्जैन

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है, और अब तक 4 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके है ।रात 10:30 बजे शयन आरती और 11 बजे भगवान के पट मंगल होंगे । महाशिवरात्रि के अवसर पर, शहर के होटल और लॉज पहले ही फुल हो चुके हैं, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है । श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस महापर्व का आयोजन श्रद्धा और भक्ति से भरा है, जो भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m