चंडीगढ़/जालंधर। उत्तर भारत में ऋतु परिवर्तन के साथ ही पंजाब के मौसम में भी उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (सोमवार) पूरे पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मंगलवार से मौसम की चाल बदल सकती है।
मौसम विभाग ने आगामी 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन दो दिनों के बाद एक बार फिर मौसम के पूरी तरह शुष्क होने के आसार हैं।

तापमान में उछाल, फिरोजपुर सबसे ठंडा
बदलते मौसम के बीच पंजाब के औसत न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 1.8 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान फिरोजपुर में सबसे कम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
अमृतसर: 8.6, लुधियाना: 11.6, पटियाला: 12.8 बठिंडा: 11.9, फरीदकोट: 11.0, मोहाली: 13.4, चंडीगढ़: 10.4
- विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया: वर्क ऑर्डर के बदले की थी 2 लाख की डिमांड, ACB ने ट्रैप कर रंगे हाथों किया गिरफ्तार
- इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के निशाने पर 1000 टन यूरेनियम, इतने से 107 परमाणु हथियार तैयार हो सकते
- बड़ी खबर : एसडीएम की पिटाई से आदिवासी ग्रामीण की मौत, SDM समेत चार साथियों पर एफआईआर दर्ज, जेल भेजने की तैयारी
- छत्तीसगढ़ : कट्टे की नोक पर दिनदहाड़े लूट, महिला के गहने लूटकर भागे 4 बदमाश, ग्रामीणों ने 2 आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा, देखें वीडियो…
- जोधपुर में हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़: पुलिस ने 77.80 लाख नकद किया जब्त, अहमदाबाद के कारोबारी समेत 3 गिरफ्तार


