महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों इतिहास के पन्नों में दर्ज टीपू सुल्तान के नाम से काफी प्रभावित हो रही है. राज्य में टीपू सुल्तान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा राजनीतिक टकराव बनता जा रहा है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तो विवादित बयान देते हुए उनकी जीभ काटने पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. इसके साथ ही चौराहे पर हर्षवर्धन सपकाल की पोटो लगाकर सभी कार्यकर्ताओं ने उसे जूते से कुचला।

महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान पर बयान से सियासत भड़क गई है. हर्षवर्धन सपकाल की तुलना पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी जीभ काटने पर 10 लाख रुपये के इनाम का विवादित ऐलान किया.

बता दें कि मामले की शुरुआत मालेगांव में डिप्टी मेयर के कार्यालय से होती है जहां दीवार पर टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने के बाद बवाल शुरू हो गया. इस पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए. इसी बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से कर दी, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया. अब बीजेपी समेत शिवसेना यूबीची तक इस बयान का खुले तौर पर विरोध कर रही है. उनका कहना है कि छत्रपति शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से हो ही नहीं सकती है.

वहीं हर्षवर्धन सपकाल के बयान के विरोध में अहिल्यानगर में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल के सामने हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं ने घोषणा कर दिया कि जो कोई सपकाल की जीभ काटेगा, उसे 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. कार्यकर्ताओं ने जूता प्रोटेस्ट किया और नारेबाजी करते हुए बयान को आपत्तिजनक बताया.

विवाद बढ़ने के बाद पुणे में भी बीजेपी ने आक्रामक रुख अपनाया. पुणे बीजेपी सिटी प्रेसिडेंट और कार्यकर्ताओं ने पार्वती पुलिस स्टेशन में हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं और कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से की थी। मालेगांव नगर निगम में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगने के विवाद पर उन्होंने कहा था, “जिस तरह छत्रपति शिवाजी महाराज ने बहादुरी और आजादी की सोच देशवासियों को दी थी, वैसा ही टीपू सुल्तान ने भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करके किया था। इसलिए टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के बराबर माना जाना चाहिए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m