Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों को मामले में शारीरिक रूप से कोर्ट में पेशे होने से छूट दी है। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि जब तक फिजिकल पेशी का विशेष आदेश नहीं दिया जाता है, तब तक वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कोर्ट में पेश हो सकेंगे।
लालू यादव ने आज सोमवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपों को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि, उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे मुकदमे का सामना करेंगे। अब इस मामले की अगली सुनवाई तय तारीख पर होगी।
लालू यादव की बेटी और राजद सांसद मीसा भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, अदालत ने लालू यादव की बढ़ती उम्र और खराब सेहत को ध्यान में रखते हुए मानवीय आधार पर यह राहत दी है। अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, मामला कोर्ट में है और हमें कोर्ट पर विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा। एक ही केस में बहुत से केस बनाकर लोगों को परेशानी हो रही है।
बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 जनवरी 2026 को लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती और हेमा यादव समेत कुल 46 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। जबकि 52 आरोपियों को विशेष जज विशाल गोगने की अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


