लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला बच्चे की खरीदी बिक्री करते हुए पकड़ी गई है। महिला एक नवजात को लेकर आई थी जिसे खरीदने वाली महिला लुधियाना की थी। वह बच्चा खरीदने मोगा आई थी अब सवाल यह है कि बच्चे बेचने वाली महिला उसके संपर्क में कैसे आई और दोनों की डीलिंग किस तरह हुई यह सभी बातों की पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि लुधियाना के सीएमसी चौक के पास लोगों ने नवजात बच्च बेचने के लिए लाई महिला को पकड़ लिया। जब उससे शुरुआती पूछताछ की गई तो उसने पहले अपना अपराध नहीं स्वीकारा, लेकिन पुलिस के सामने उसने सारी बातों को स्वीकार कर लिया और सच सामने आया. महिला मनदीप बच्चों को खरीदने के लिए बेचने वाली रुचि नाम की महिला को 2 लाख देने की बात की थी. डेढ़ लाख रुपये बच्चे की मां को दिया जाना था और 60 हजार बच्चा बेचने वाली महिला खुद रखने वाली थी.

मनदीप कौर इसके लिए तैयार हो गई थी लेकिन लोगों ने इस अपराध को होने से रोक लिया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस ने इस मामले में बीएमएस डॉक्टर समेत 8 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और अन्य पांच लोगों से गहन पूछताछ जारी किए.
- पंजाब-जम्मू में फिर तकरारः रणजीत सागर बांध पर दोनों राज्यों में ठनी तो सीएम उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को याद दिलाया 1979 का समझौता
- ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’: नई पार्टी OJC लॉन्च कर मोकिम का BJP-BJD पर बड़ा हमला
- नासिक TCS केस में आया एक नया मोड़; जांच में मलेशिया लिंक उजागर हुआ, पुलिस की अब फंडिंग पर भी नजर
- भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में बनी महत्वपूर्ण रणनीति: अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारी शुरू, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- करंट लगने से छात्र की मौत, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, परिजनों में मचा कोहराम

