पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के एक हाईस्कूल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे 15 स्कूली बच्चे और स्टाफ घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इसी स्कूल में पहले भी तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी है।

यह पूरा मामला मंडला के निवास विकासखंड के बिशोरा हाईस्कूल का है। जहां मधुमक्खियों के हमले से लगभग 15 बच्चों और स्कूल स्टाफ प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, स्कूल में सुबह की प्रार्थना के लिए सभी एकत्रित हुए थे, तभी यह घटना हुई है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में फूड पॉइजनिंग का मामलाः 1 शख्स ने तोड़ा दम, प्रसाद खाने से बिगड़ी थी तबीयत

तीन बार हो चुकी है घटना

प्रभावित बच्चों और स्कूल शिक्षकों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। आपको बता दें कि इस स्कूल में इससे पहले तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी है, जिससे स्कूल प्रशासन की लापरवाही का पता चलता है

लापरवाही का आरोप

वहीं स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मांग की है कि स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m