प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा अनुसार आज सोमवार को दोपहर में भस्मारती की गई। महाकाल में दिन की भस्मारती वर्ष में केवल एक बार ही होती है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे है। आज की भस्मारती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले सुबह महाकाल को दूल्हे के रूप में सजाया गया और 3 क्विंटल फूलो का सेहरा बांधा गया। भस्मारती के साथ ही शिवनवरात्रि महोत्सव का भी समापन हुआ।
यूं तो महाशिवरात्रि का पर्व देश भर में मनाया जाता है, लेकिन बाबा महाकाल कि नगरी उज्जैन में इस पर्व की बात ही कुछ खास है। चैत्र माह में राजाधिराज (महाकाल) के आंगन में विवाह अर्थात महाशिवरात्रि की धूम रहती है। इस अवसर पर शिव नवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है। नौ दिनों तक बाबा महाकाल का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार हुआ। इस श्रृंगार का मुख्य उद्देश्य बाबा को दूल्हे के रूप में तैयार करना होता है, जिस प्रकार शादी से पहले दूल्हे को तैयार किया जाता है, ठीक उसी प्रकार की रश्मे बाबा महाकाल के दरबार में निभाई जाती है।
ये भी पढ़ें: उज्जैन महाकाल मंदिर में रात भर चला चार प्रहर पूजन: 3 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का सेहरा; आज दोपहर में होगी साल में एक बार की भस्म आरती
दूल्हा बने बाबा महाकाल
महाशिवरात्रि के बाद आज बाबा महाकाल को दूध, दही, घी से पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद चंदन, इत्र व केसर समेत सुगंधित द्रव्यों से लेपन किया गया। फिर बाबा महाकाल की भस्मारती शुरू हुई। भस्म आरती के पहले आज सुबह यहां दूल्हे की भांति बाबा का सेहरा सजाया गया। आज का यही वह उल्लेखनीय दिन होता है, जब वर्ष में एक बार दोपहर को भस्म आरती की जाती है। सजाए गए बाबा के सेहरे को बाद में प्रसाद रूप में बांट दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: सीएम डॉ मोहन ने पत्नी संग भगवान महाकाल के किए दर्शन: देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, कहा- महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और शिव तत्व से जुड़ने का अवसर है
महाशिवरात्रि का हुआ समापन
भगवान के आकर्षण में मोहित भक्तजन प्रसाद के रूप में मिली सामग्रियां पाकर स्वयं को धन्य मानते हैं। सेहरे से मिले पुष्प और पुष्प पंखुड़ियां तक अपने साथ ले जाते है। मान्यता है कि इन पुष्पों को घर में रखने से वर्षभर सुख-शांति तो रहती ही है, धन-धान्य भी भरा-पूरा रहता है। इस प्रकार बड़े ही धूम धाम से महाशिवरात्रि का पर्व सम्पन्न होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


